( सोलर उपकरण क्षतिग्रस्त और मकान को क्षति , दो लाख रुपए की क्षति का अनुमान)


अल्मोड़ा के जाने-माने साहित्यकार कुमाऊनी पत्रिका पहरू के सम्पादक अवकाश प्राप्त प्रधानाचार्य नीरज पंत के मकान में एक सूखा चीड़ का पेड़ अचानक टूट कर गिर गया जिससे उनके घर पर स्थापित सोलर उपकरण क्षतिग्रस्त हो गया और मकान को भी नुकसान हो गया। तेज आवाज सुनकर परिजन डर गये। पारिवारिक सदस्य सुरक्षित है।
नीरज पंत ने बताया इलाके में उनके मकान के पास अनेक सूखे पेड़ है, लेकिन कोई सुधलेवा नहीं है। यह घटना एक बानगी है भविष्य में कोई बड़ी घटना भी हो सकती है।

ADVERTISEMENTS Ad