(गोरापड़ाव स्थिति डीआरडीओ की इकाई डिबेर में वेटर है आरोपी – डिबेर में)

हल्द्वानी। गोरापड़ाव चौराहे से अर्जुनपुर रोड की तरफ जाने वाले मार्ग पर एसओजी की टीम ने मंगलवार रात एक स्कूटी सवार को रोककर पूछताछ की। युवक ने अपना नाम व पता पिथौरागढ़ के नाचनी थाना क्षेत्र स्थित ग्राम नामिक निवासी जोगा सिंह बताया।

टीम ने स्कूटी की तलाशी में दो किलो चरस बरामद की। एसओजी प्रभारी संजीत राठौड़ ने बताया कि । बरामद हुई चरस उसे संस्थान के ही सुपरवाइजर बागेश्वर के गोगिना कैमू निवासी ने सप्लाई करने के लिए दी थी। एसओजी ने आरोपी जोगा सिंह को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं आरोपी सुपरवाइजर की तलाश की जा रही है।

पूछताछ में आरोपी ने बताया की वह बरेली रोड स्थित गोरापड़ाव के एक अनुसंधान संस्थान में वेटर है बरामद चरस की डिलीवरी किसी व्यक्ति को देनी थी। जिसको उसका साथी कुंदन रौतेला जानता है. चरस कहां से आयी, इसके बारे में कुंदन रौतेला को जानकारी होना बताया गया. पूरे मामले में हल्द्वानी कोतवाली पुलिस ने आरोपी जोग सिंह के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज आगे की कार्रवाई की है. पुलिस के मुताबिक तस्करी में शामिल कुंदन रौतेला की तलाश की जा रही है। पूछताछ में पता चला कि आरोपी चरस को बागेश्वर से लाकर हल्द्वानी में सप्लाई कर रहा था।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad