( राजनैतिक मतभेद अपनी जगह है, लेकिन अंतराष्ट्रीय मंच पर देश की छवि धूमिल करना दुर्भाग्यपूर्ण है, पूनम पालीवाल)

AI Impact Summit में कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा कथित रूप से देश की छवि धूमिल करने वाले कृत्य के विरोध में अल्मोड़ा में भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा के नेतृत्व में सशक्त विरोध मार्च एवं प्रदर्शन आयोजित किया गया। कार्यक्रम स्थानीय चौघानपाटा गांधी पार्क में संपन्न हुआ।
यह विरोध प्रदर्शन महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष पूनम पालीवाल के नेतृत्व में आयोजित किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष पूनम पालीवाल ने अपने संबोधन में कहा कि AI Impact Summit जैसे अंतरराष्ट्रीय मंच पर देश की छवि को धूमिल करने का प्रयास अत्यंत दुर्भाग्यपूर्ण है।

उन्होंने कहा कि राजनीतिक मतभेद अपनी जगह हैं, लेकिन वैश्विक मंचों पर भारत की प्रतिष्ठा को ठेस पहुंचाने वाले किसी भी कृत्य को बर्दाश्त नहीं किया जा सकता। उन्होंने कांग्रेस से ऐसे कृत्यों पर आत्ममंथन करने की मांग कीकार्यक्रम में उपस्थित दर्जा राज्य मंत्री गंगा बिष्ट ने कहा कि भारत आज विश्व पटल पर तेजी से उभरती हुई शक्ति है और ऐसे समय में विपक्ष द्वारा देश की छवि खराब करने का प्रयास निंदनीय है।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री के नेतृत्व में भारत तकनीकी, आर्थिक और वैश्विक कूटनीति के क्षेत्र में नई ऊंचाइयों को छू रहा है, जिसे कमजोर करने की किसी भी साजिश का जनता मुंहतोड़ जवाब देगी।विरोध मार्च में प्रदेश उपाध्यक्ष किरन पंत, बीना नयाल, मीना नेगी, नगर अध्यक्ष कमला तिवारी, मंडल अध्यक्ष दया देवी, रश्मि रस्तोगी, ममता शाह, कविता वर्मा, सोनी जोशी, चंपा कांडपाल, माया जोशी, राम जोशी, चंपा पांडेय, मीना भैंसोड़ा, सहित भाजपा के अनेक पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

ADVERTISEMENTS Ad