गरमपानी: क्षेत्र की स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर बनाने के लिए देवभूमि उद्योग व्यापार मंडल ने मोर्चा खोल दिया है। व्यापार मंडल के अध्यक्ष पुष्कर पनौरा के नेतृत्व में पदाधिकारियों ने स्वास्थ्य मंत्री सुबोध उनियाल को ज्ञापन सौंपकर बेतालघाट, खैरना और सुयालबाड़ी CHC में रेडियोलॉजिस्ट और अल्ट्रासाउंड सुविधा की तत्काल तैनाती की मांग की।
व्यापार मंडल ने अवगत कराया कि खैरना CHC में मशीन होने के बावजूद रेडियोलॉजिस्ट न होने से गर्भवती महिलाओं और गंभीर मरीजों को 60-70 किमी दूर हल्द्वानी जाना पड़ता है। NH-109 पर स्थित होने के कारण यात्रा सीजन में जाम और लंबी दूरी मरीजों के लिए जानलेवा साबित हो सकती है।
संगठन ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द नियुक्ति नहीं हुई तो स्थानीय जनता को संघर्ष के लिए मजबूर होना पड़ेगा।