( *जिला प्रशासन, मंदिर समिति, व्यापार मंडल, नगर पालिका सहित संबंधित विभागो के समन्वय व सहयोग से मेले को भव्य रूप दिया जायेगा।


** शराबी, हुड़दंग मचाने वालों व असमाजिक तत्वों पर कैमरे की रहेगी पैनी नजर। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अल्मोड़ा)


अल्मोड़ा चन्द्र शेखर आर घोडके, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अल्मोड़ाद्वारा आगामी माँ नंदा देवी मेला को सकुशल एवं शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न कराने के दृष्टिगत पुलिस कार्यालय अल्मोड़ा के सभागार में जिला प्रशासन, मंदिर समिति, नगर पालिका, व्यापार मंडल, नगर पालिका, विद्युत विभाग, जल विभाग एवं पुलिस अधिकारियों के साथ बैठक आयोजित की गई।
बैठक में उपस्थित पदाधिकारियों द्वारा मेले के आयोजन को लेकर रखे गए सुझावों एवं समस्याओं पर चर्चा की गई। एसएसपी महोदय द्वारा समस्याओं को सुनते हुए उनके निस्तारण हेतु संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।
एसएसपी ने मेले के दौरान यातायात व्यवस्था सुचारु रखने, सीसीटीवी कैमरों के माध्यम से निगरानी, भीड़भाड़ वाले स्थानों एवं गलियों में पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती तथा अराजक तत्वों पर सतर्क निगरानी रखते हुए सख्त कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए है। इसके अतिरिक्त मेले की व्यवस्थाओं का जायजा लेने हेतु संबंधित विभागों के पदाधिकारियों के साथ संयुक्त भ्रमण कर स्थलीय निरीक्षण भी किया जाएगा, ताकि व्यवस्थाओं को समय से दुरुस्त किया जा सके उन्होंने सभी संबंधित विभागों से आपसी समन्वय के साथ कार्य करते हुए माँ नंदा देवी मेले को भव्य, सकुशल एवं शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न कराने हेतु आवश्यक तैयारियां समय से पूर्ण करने के निर्देश दिए।
इस दौरान उप जिलाधिकारी श्री संजीव कुमार, सीओ अल्मोड़ा श्रीमती भावना कैंथोला, प्रभारी निरीक्षक कोतवाली अल्मोड़ा श्री योगेश चन्द्र उपाध्याय, प्रभारी निरीक्षक यातायात श्री हयात सिंह, RI रेडियो श्री उमाशंकर पाण्डे, मेला समिति अध्यक्ष श्री मनोज वर्मा, जिलाध्यक्ष व्यापार मण्डल श्री सुशील साह, मुख्य सांस्कृतिक संयोजक श्री अर्जुन बिष्ट, व्यापार मण्डल जिलाध्यक्ष श्री मनोज सिंह पवार, जिला उपाध्यक्षा श्रीमती वन्दना वर्मा, मन्दिर समिति सचिव श्री मनोज सनवाल, नगर अध्यक्ष श्री रिक्खू साह, नगर आयुक्त श्री लक्ष्मण सिंह सहित अन्य विभागों के पदाधिकारीगण मौजूद रहे।

ADVERTISEMENTS Ad