( ग्रीन हिल ट्रस्ट अल्मोड़ा के बैनर तले लोक गायिका लता पांडेय के नेतृत्व उत्तराखंड संस्कृति विभाग के सहयोग से 25जनवरी से 29जनवरी तक आयोजित कार्यशाला का समापन हुआ, आयोजित कार्यशाला में सोलह प्रतिभागियों ने भाग लिया, मेयर अजय वर्मा ने आयोजन की भूरि भूरि प्रशंसा की)


ग्रीन हिल्स ट्रस्ट अल्मोड़ा द्वारा संस्कृति विभाग उत्तराखंड के सहयोग से लोक गायिका लता पण्डे जी के नेतृत्व में अपनी कुमाउनी संस्कृति के संरक्षण एवं संवर्धन हेतु लोक गीत एवं संस्कार गीतों की कार्यशाला का आयोजन दिनांक 25 जनवरी से 29 जनवरी तक गोविंद बल्लभ पंत संग्रहालय, मॉल रोड, अल्मोड़ा के सभागार में आयोजित,कार्यशाला का समापन समारोह मेयर अजय वर्मा ने किया इसका शुभारंभ 25 जनवरी प्रातः 10.30 बजे कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विधायक मनोज तिवारी जी द्वारा किया गया।।

मुख्य अतिथि के रूप में मेयर अजय वर्मा ने कहा इस कार्यशाला में सिखाये गये लोक संस्कृति के अनेक आयामआने वाली पीढ़ी के लिए यह एक सुनहरा अवसर है।अपनी संस्कृति से जुड़ने का और इन पारंपरिक संस्कार गीतों को सहेज कर आगे बढ़ाने तथा संस्कृति को जीवित रखने का अनूठा प्रयास है।

संस्था की सचिव वसुधा पंत ने बताया कार्यशाला में 16 प्रतिभागियों द्वारा भाग लिया गया। कार्यशाला की प्रशिक्षक लोक गायिका व रंगकर्मी लता पांडेय ने कहा यह आयोजन एक बहुत सफल आयोजन है, प्रशिक्षित महिलायें समाज में सांस्कृतिक, लोक कला को जीवित और संरक्षित रखने में महत्वपूर्ण भूमिका अदा करेंगी लता पांडेय ने ग्रीन हिल ट्रस्ट संस्था व उत्तराखंड संस्कृति विभाग का भी तहे दिल से शुक्रिया अदा किया।

ADVERTISEMENTS Ad