( साहित्य प्रेमियों और शोधकर्ताओं को फायदा होगा)

अखिल भारतीय साहित्य परिषद के साहित्य केंद्र का उद्घाटन होटल क्लार्क्स इन ( भवाली) श्री कैंची धाम में हुआ।परिषद के साहित्य के अध्ययन हेतु स्थापित पुस्तकालय एवं वाचनालय का भव्य शुभारम्भ परिषद के अखिल भारतीय महामंत्री डॉ. पवनपुत्र बादल तथा शिवम् (जी.एम., क्लार्क्स इन होटल) द्वारा संयुक्त रूप से संपन्न हुआ।

इस गरिमामय अवसर पर परिषद के युवा एवं शोध आयाम प्रमुख आदर्श, उत्तराखंड कार्यकारिणी के प्रदेश अध्यक्ष जगदीश पंत ‘कुमुद’ प्रदेश महामंत्री सौरभ पाण्डे सहनगर कार्यवाह (हल्द्वानी) नितिन बोरा जी, तथा परिषद के कार्यकर्ता दीपक एवं धर्मेंद्र पाण्डे सहित अनेक गणमान्यजन उपस्थित रहे।इस मौके पर वक्ताओं ने कहा यह पहल साहित्य प्रेमियों, शोधार्थियों एवं पाठकों के लिए एक महत्वपूर्ण कदम है, जो अध्ययन एवं चिंतन की दिशा में प्रेरणादायक सिद्ध होगी।

इस पुनीत एवं सराहनीय कार्य हेतु समस्त होटल परिवार तथा शिवम् को पुनः हार्दिक बधाई एवं मंगलकामनाएँ ज्ञापित की गयी। इस केन्द्र के खुलने पर अखिल भारतीय साहित्य परिषद जनपद अलमोडा़ इकाई की अध्यक्ष हेमा आर्या शिल्पी, एडवोकेट संजय कुमार अग्रवाल, पदाधिकारियों व सदस्यों ने बधाई ज्ञापित कर कहा इस तरह के शोध व साहित्य केंद्र भविष्य में मील का पत्थर साबित होंगे

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad