(सहकारिता विकास में बैंक प्रधानमंत्री के स्वपनों व जन हित व जन कल्याण की योजनाओं को साकार कर रहा है ललित मोहन सिंह लटवाल )

पूर्व मुख्यमंत्री भगत सिंह कोश्यारी, व सहकारिता मंत्री ने मोबाइल संदेश से बैंक को शुभकामना दी। अल्मोडा़ जिला सहकारी बैंक की की ५२वी वार्षिक बैठक आज आहूत की गयी। बैठक में बैंक अध्यक्ष ललित मोहन सिंह लटवाल ने उपस्थित जनसमुदाय को बैंक की उपलब्धि से अवगत कराया साथ ही बैंक की वार्षिक बैठक की पुस्तिका का भी वितरण किया। सभा को सम्बोधित करते हुये लटवाल ने कहा कि बैंक ने सहकारिता क्षेत्र में सरकार द्वारा चलायी जा रही योजनाओं का ऋण वितरण कर विकास में धरातल में काम किया है। तथा सहकारिता क्षेत्र में रोजगार के अवसर प्रदान करने वाला अग्रणी बैंक बन रहा है।

करोना काल में लोगों को रोजगार देने, शून्य ब्याज दर पर ऋण देने में बैंक ने लक्ष्य पूरे किये है। साथ ही बैंक की ऋण वसूली भी अच्छी रही है बैंक की आय को बताते हुये कहा कि हमने बैंक के सभी खर्च आय से पूरे किये है।

(देखिये अध्यक्ष का सम्बोधन। बैंक द्वारा बैठक में पूर्व सेवा निवृत्त कर्मियों को शाल व पुष्प गुच्छ दे सम्मानित किया। बैठक में बैंक अध्यक्ष, संचालक, व स्टाफ के साथ पूर्व विधान सभा उपाध्यक्ष रघुनाथ सिंह चौहान, भाजपा पूर्व जिलाध्यक्ष रवि रौतेला सहित अनेक लोग उपस्थित रहे।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad