( सीमा विश्वकर्मा ने नगर निगम के नगर आयुक्त का कार्यभार संभाला)


अल्मोड़ा नगर निगम को पहला नगर आयुक्त मिल गया है। सीमा विश्वकर्मा पी सी एस ने नगर आयुक्त पद की कुर्सी संभाल ली है।सीमा विश्वकर्मा एक लोकप्रिय प्रशासनिक अधिकारी है वे उप जिलाधिकारी सदर अल्मोड़ा के पद पर पूर्व में अपनी‌ सेवायें नगर को दे चुकीं हैं।

कोरोना काल में सीमा विश्वकर्मा की सेवा व समर्पण अविस्मरणीय है। जनता ने एक राहत की सांस ली। और विश्वास जताया कि नगर के विकास में सीमा विश्वकर्मा के पूर्व अनुभवों का लाभ मिलेगा।


नगर आयुक्त सीमा विश्वकर्मा का मेयर अजय वर्मा, पार्षद पार्षद वैभव पांडे, पार्षद दीपक कुमार, पार्षद चंचल दुर्गापाल, पार्षद भूपेंद्र चंद जोशी,पार्षद मुकेश कुमार,पार्षद गुंजन सिंह चम्याल सहित अनेक पार्षदों व नगर निगम के कर्मियों ने स्वागत किया।

ADVERTISEMENTS Ad