(होली की शुभकामनाएं देकर भरोसा दिलाया ” आप्रेशन भल छा”अभियान में अल्मोड़ा पुलिस हमेशा एकल वरिष्ठ नागरिकों के साथ है।)
चंद्रशेखर घोडके, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अल्मोड़ा ने होली के त्योहार को दृष्टिगत करते हुए “ऑपरेशन भल छौ” के तहत एकल बुजुर्गों से मुलाकात कर उनकी समस्याओं की जानकारी प्राप्त करते हुए उनके साथ त्योहार की खुशियाँ साझा करने के निर्देश के अनुपालन मेंअपर पुलिस अधीक्षक हरबन्स सिंह के मार्गदर्शन में सीओ अल्मोड़ा बलवन्त सिंह की देख-रेख मेंप्रभारी महिला कोतवाली श्रीमती जानकी भण्डारी के नेतृत्व में महिला पुलिस टीम द्वारा “ऑपरेशन भल छौ” के तहत होली पर्व के अवसर पर समाज के प्रति संवेदनशीलता और सेवाभाव का परिचय देते हुए क्षेत्र के एकल व जरूरतमंद बुजुर्गों को होली की बधाईयां देकर उनकी कुशल क्षेम की जानकारी प्राप्त की गयी।
साथ ही उन्हें बीट अधिकारी,महिला कोतवाली का सम्पर्क नम्बर व हेल्पलाईन नंबर 112 की जानकारी देते हुए बताया कि आपको स्वास्थ्य या अन्य किसी भी प्रकार की समस्या होने पर तत्काल हेल्पलाईन नंबरो पर जानकारी दें, पुलिस द्वारा आपको हरसंभव सहायता प्रदान की जायेगी। होली के पावन पर्व पर पुलिस टीम को अपने बीच पाकर वृद्धजन काफी प्रसन्न हुए महिला जवानों को आशीर्वाद दिया।अल्मोड़ा पुलिस ने जन मानस से अपीलअपने आसपास के एकल बुजुर्गों का ध्यान रखें और उनके साथ त्योहार की खुशियाँ साझा करें। ताकि उम्र के इस पड़ाव में उन्हें अकेलेपन और अपने परिजनों की कमी का एहसास न होने पावे।
















