(सिटिंग गैटिंग का फार्मूला) लोकसभा चुनाव के लिए भाजपा ने उम्मीदवारों की पहली सूची जारी कर दी है। पहली सूची में 195 प्रत्याशियों के नाम तय हो गए हैं। उत्तराखंड की पांच में से तीन सीट पर उम्मीदवार घोषित किए गए हैं।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी फिर वाराणसी से, जबकि गृह मंत्री अमित शाह गांधीनगर से लोकसभा चुनाव लडेंगे। भाजपा की पहली सूची में 34 मंत्रियों को मिला टिकट। 28 महिलाओं का नाम भी पहली सूची में शामिल। शनिवार को जारी सूची में एससी के 27, एसटी के 18 प्रत्याशी हैं।

47 युवा प्रत्याशियों को भाजपा ने टिकट दिया है। कई सांसदों के टिकट भी भाजपा ने इस बार काटे हैं। पहली सूची में उत्तराखंड की टिहरी गढ़वाल से माला राज लक्ष्मी साह, अल्मोड़ा से अजय टम्टा और नैनीताल सीट से अजय भट्ट को फिर उम्मीदवार घोषित किया है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad