अलमोडा़ की साहित्यकार सेवा निवृत्त प्रधानाचार्य नीलम नेगी ने साहित्य स्वर्ण प्रभा सम्मान प्राप्त कर अलमोडा़ का नाम राष्ट्रीय साहित्यकारों की सूची में दर्ज कराया।
( कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में गरिमामय उपस्थिति दी)
दि.19 दिसंबर 2025 (शुक्रवार) को WPS Officer’s mess सुब्रतो पार्क (नई दिल्ली) में कविता प्रभा राष्ट्रीय साहित्य समूह (रजि.) के तृतीय वार्षिकोत्सव का आयोजन हुआ, इस अवसर पर देश भर से विश्व स्तरीय लब्धप्रतिष्ठ कवि/साहित्यकारों की गरिमामय उपस्थिति में भव्य साहित्य समागम,काव्य कुम्भ एवम् ‘वृक्ष,चेतना के मौन स्वर’ (साझा काव्य संग्रह) सहित अनेक एकल पुस्तकों का लोकार्पण किया गया। संस्थापिका डॉ.कविता सिंह प्रभा एवं ग्रुप लीडर कैप्टन अखिलेश सिंह के कुशल निर्देशन/ व्यवस्थित आयोजन व सफल संयोजन में समारोह के प्रमुख आकर्षण रहे–
उभरती नृत्यांगनाओं द्वारा सुंदर क्लासिकल प्रस्तुतियां…
दिव्यांग विद्यालय के दिव्य छात्र छात्राओं द्वारा पर्यावरण संदेश आधारित मनमोहक प्रस्तुति…
दिल्ली NCR की कवयित्रियों द्वारा डॉ कविता प्रभा द्वारा लिखित/निर्देशित व प्रस्तुत प्रदूषण/वृक्ष/पर्यावरण संरक्षण का सार्थक संदेश देता अद्वितीय नुक्कड़ नाटक …
आठ कालजयी कृतियों ( काव्य/ कहानी/ अनुवाद) का लोकार्पण एवं दस कृतियों का सम्मान…
चयनित/आमंत्रित साहित्यकारों का अलंकरण/सम्मान… समारोह में अल्मोड़ा (उतराखंड) की वरिष्ठ साहित्यकार एवं शिक्षाविद् श्रीमती नीलम नेगी को ‘विशिष्ट अतिथि’ स्वरूप आमंत्रित एवं ‘साहित्य स्वर्ण प्रभा सम्मान ‘से अलंकृत/ सम्मानित किया गया। नीलम नेगी उत्तराखंड की जानी-मानी साहित्यकार हैं उनको पूर्व में अनेक राष्ट्रीय स्तर के मंचों द्वारा सम्मानित किया जा चुका है। नीलम नेगी के अनेक साहित्यिक एकल और संयुक्त प्रकाशित हो चुके हैं। नीलम नेगी की इस उपलब्धि पर साहित्यकारों की जानी-मानी संस्था छंजर सभा, अखिल भारतीय साहित्य परिषद सहित अनेक संगठनों और साहित्यकारों ने बधाई दी है।