( समाजिक कार्यकर्ता एडवोकेट ने किया खुलासा)

किसी की मदद करो लेकिन बायें हाथ को भी मालूम न चले। एक कहावत को जिलाधिकारी विनीत तोमर ने आज चरितार्थ कर दिखाया है।

एडवोकेट विनोद तिवारी ने सोशियल मिडिया में अपना विडियो जारी कर बताया कि वे एक प्रैस वार्ता की अनुमति हेतु जिलाधिकारी विनीत तोमर के पास गये थे, वहां उन्होंने देखा कि एक वृद्ध महिला अपनी आंखों के इलाज के लिए सरकारी मदद हेतु आयी।

जिलाधिकारी ने तुरंत महिला को अपने पर्स से इलाज हेतु आर्थिक सहायता उपलब्ध करा दी। तिवारी ने विडियो में बताया कि जिलाधिकारी ने इसे गोपनीय रखा, किन्तु जब हम व्यवस्था व अधिकारी पर तंज करते हैं, तो इस प्रकार के पुनीत कार्य भी समाज के सामने आने चाहिए। देखिए विनोद तिवारी का सोशियल मिडिया में जारी विडियो।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad