गरमपानी। बेतालघाट ब्लॉक प्रमुख अंकित साह को नैनीताल जिला ब्लॉक प्रमुख संघ का महासचिव नियुक्त किया गया है। इस घोषणा से पूरे क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों, व्यापारियों, सामाजिक संगठनों और स्थानीय जनता में खुशी का माहौल है। लोगों ने उन्हें बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल कार्यकाल की कामना की है।
अपनी नियुक्ति पर आभार जताते हुए अंकित साह ने कहा कि वह सभी ब्लॉक प्रमुखों को साथ लेकर जनहित के मुद्दों को प्राथमिकता देंगे। उन्होंने ग्रामीण क्षेत्रों में सड़क, स्वास्थ्य, शिक्षा, पेयजल और पर्यटन जैसी मूलभूत सुविधाओं के विकास के लिए शासन-प्रशासन के साथ बेहतर समन्वय बनाकर काम करने का संकल्प जताया। क्षेत्रवासियों ने विश्वास व्यक्त किया है कि उनके नेतृत्व में जिले की समस्याओं को एक मजबूत आवाज मिलेगी और विकास कार्यों को नई गति प्राप्त होगी।