( राष्ट्रीय बाल पुरस्कार से किया गया सम्मानित देश में ख्याति प्राप्त कर रहे हैं, अवनीश , जानिये संक्षिप्त परिचय )

अवनीश तिवारी कीउम्र सिर्फ़ 9 साल है।. इन्हें राष्ट्रपति ने राष्ट्रीय बाल पुरस्कार से सम्मानित किया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने खुद इनसे मुलाकात की.,ये लड़का आज पूरे देश में चर्चित है. कहानी जानकर आप भी हो जाएंगे भावुक. आइए जानते हैं कौन हैं।अवनीश तिवारी-इंदौर के 9 साल के अवनीश तिवारी को दिल में जन्म से ही छेद था. जेनेटिक क्रोमोसोम डिसऑर्डर से पीड़ित होने की वजह से 1 साल की उम्र में इन्हें इनके माता- पिता अनाथाश्रम में छोड़ दिया था।दिल में छेद के अलावा भी ये कई बीमारियों से पीड़ित थे।इंदौर शहर के आदित्य तिवारी ने इन्हें गोद लिया।

इनका नाम 4 वर्ल्ड रिकॅार्ड में दर्ज है. इन्हें 30 से ज्यादा एक्सीलेंस अवार्ड भी मिल चुके हैं, साल 2023 में इन्हें चाइल्ड आइकॉन अवार्ड और डाउन सिंड्रोम एक्सीलेंस अवार्ड से भी उन्हें सम्मानित किया जा चुका है। ये एक हजार से ज्यादा सेमिनार, वेबिनार को संबोधित कर चुके हैं। अवनीश यूनाइटेड नेशन और जिनेवा में भी कई कॉन्फ्रेंस में जा चुके हैं।

अवनीश चाइल्ड ट्रैफिकिंग रैकेट को भी एक्सपोज कर चुके हैं.,7 साल की उम्र में ट्रैकिंग करते हुए माउंट एवरेस्ट पर जा चुके हैं। एवरेस्ट पर 600 मीटर की ट्रैकिंग करने का रिकॉर्ड भी अवनीश के नाम पर दर्ज है. ।सच कहा है किसी ने अगर आपमें जज्बा और जुनून है तो फिर आपकी कमजोरी ही आपकी ताक़त बन जाती है. मास्टर अवनीश तिवारी जी को भगवान स्वस्थ रखें.

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad