भूमि पैमाइश के एवज में मांगी थी रकम; विजिलेंस टीम को नगद पुरस्कार की घोषणा

नैनीताल जिले की धारी तहसील में सतर्कता अधिष्ठान (विजिलेंस) की टीम ने भ्रष्टाचार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए क्षेत्रीय पटवारी निर्मल बोरा को 30 हजार रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, धारी तहसील के मौड़ा गांव निवासी एक व्यक्ति को अपनी भूमि की नाप-जोख (पैमाइश) करानी थी। आरोप है कि इस कार्य के एवज में संबंधित पटवारी लगातार 30 हजार रुपये की रिश्वत मांग रहा था। शिकायतकर्ता रिश्वत नहीं देना चाहता था, जिसके बाद उसने सतर्कता विभाग के टोल-फ्री नंबर 1064 पर अपनी शिकायत दर्ज कराई।

शिकायत का गोपनीय सत्यापन कराने के बाद विजिलेंस की ट्रैप टीम ने धारी तहसील में जाल बिछाया। 26 सितंबर को जैसे ही पटवारी निर्मल बोरा ने शिकायतकर्ता से 30 हजार रुपये की नकदी स्वीकार की, टीम ने उसे मौके पर ही दबोच लिया।

कार्रवाई के बाद सतर्कता निदेशक डॉ. वी. मुरुगेशन ने ट्रैप टीम को प्रोत्साहन हेतु नगद पुरस्कार देने की घोषणा की। उन्होंने आम जनता से अपील की कि यदि कोई भी सरकारी कर्मचारी किसी कार्य के बदले रिश्वत की मांग करता है, तो इसकी सूचना टोल-फ्री नंबर 1064 या व्हाट्सऐप हेल्पलाइन 9456592300 पर तुरंत दें।

ADVERTISEMENTS Ad Ad