(लगभग 36 लाख कीमत की 121 ग्राम स्मैक के साथ 01 अभियुक्त गिरफ्तार,एसएसपी नैनीताल के कुशल निर्देशन में माह नवंबर से अब तक 55 नशे के तस्करों के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही करते हुए 44 अभियोग दर्ज किए गए हैं। जिसमें 7.96 किलो चरस, 768.32 ग्राम स्मैक, 83 किलो गांजा, और 180 नशे की गोलियां, 24 कैप्सूल तथा 993 नशीले इंजेक्शन की गई है बरामदगी)

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल डॉ० मंजूनाथ टी०सी०के कुशल नेतृत्व में नैनीताल पुलिस ने नशे के सौदागरों की कमर तोड़ दी है। एक बड़ी कार्रवाई में बनभूलपुरा पुलिस और SOG की संयुक्त टीम ने भारी मात्रा में स्मैक के साथ एक तस्कर को दबोचा है।बनभूलपुरा क्षेत्र से 121 ग्राम स्मैक बरामद हुयी है।दिनांक 22 फरवरी 2026 को मनोज कुमार कत्याल पलिस अधीक्षक हल्द्वानी एवं अमित कुमार सीओ हल्द्वानीके पर्यवेक्षण एवंदिनेश सिंह फर्त्याल प्रभारी निरीक्षक बनभूलपुरा के नेतृत्व में चेकिंग अभियान के दौरान गौला बाईपास रोड के पास से एक संदिग्ध युवक को गिरफ्तार किया गया।

तलाशी लेने पर अभियुक्त के कब्जे से 121 ग्राम स्मैक बरामद की गई हैअभियुक्त का विवरणःमोह० उमेर (उम्र 24 वर्ष), निवासी अजीज गली, थाना बहेड़ी जिला बरेली (वर्तमान निवासी टांडा, शेखपुरा)। अभियुक्त के खिलाफ कोतवाली बनभूलपुरा में FIR No. 31/26 (धारा 8/21 NDPS Act) के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है।
इस सफल ऑपरेशन को अंजाम देने वाली संयुक्त टीम में निम्नलिखित अधिकारी/कर्मचारी शामिल रहे: उ0नि0 मनोज यादव (कोतवाली बनभूलपुरा) कानि० दिलशाद अहमद (कोतवाली बनभूलपुरा)
कानि० भूपेन्द्र जेष्ठा (SOG)
4. कानि० संतोष बिष्ट (SOG)

📍 वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल मंजुनाथ टी सी ने बताया अन्य क्षेत्रों में भी पुलिस का प्रहार जारी हैजिले में नशे के खिलाफ चल रहे इस महाभियान के तहत कल दो अन्य बड़ी सफलताएं भी मिलीं-रामनगर में
एक तस्कर को 9.84 किलोग्राम अवैध गांजे के साथ गिरफ्तार किया गया।लालकुआं में
दो अभियुक्तों को 7.68 ग्राम स्मैक के साथ सलाखों के पीछे भेजा गया।

👉 वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल मंजुनाथ टी सी की खुली चुनौती है”नशे का कारोबार करने वाले किसी भी अपराधी को बख्शा नहीं जाएगा। हमारा लक्ष्य नैनीताल को पूरी तरह से नशामुक्त बनाना है।आज की कार्यवाही कीपुलिस टीम को एसएसपी नैनीताल द्वारा 2000 रु से पुरस्कृत करने की घोषणा की गई है।

ADVERTISEMENTS Ad