( वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अल्मोड़ा चन्द्र शेखर घोड़के ने कहा पुलिस आवश्यक कार्यवाही कर रही है, भ्रामक सूचना प्रचारित प्रसारित करने वालों पर भी पुलिस की पैनी नजर है,आयोजन समिति ने कहा हमें भी नहीं मालूम वक्ता क्या बोल जायेगा, वक्ता के भाषण से समिति का कोई सरोकार नहीं)

अल्मोड़ा में आयोजित‘विराट हिन्दू सम्मेलन’ के दौरान जागेश्वर धाम के लाल बाबा द्वारा दिए गए एक भाषण को लेकर माहोल गरमा गया है। आरएसएस के 100 साल पूरे होने के मौके पर “माँ नंदा हिन्दू सम्मेलन समिति” ने 22 फरवरी को सिमकनी मैदान में यह कार्यक्रम आयोजित किया था। कार्यक्रम की अध्यक्षता लाल बाबा ने की थउनके भाषण को लेकर विवाद खड़ा हो गया। वायरल वीडियो में कथित तौर पर एक समुदाय विशेष को लेकर आपत्तिजनक और भड़काऊ बातें कही गईं, जिसके बाद मामला चर्चा में आ गया।जब लाल बाबा मंच से बोल रहे थे, उस वक्त केंद्रीय राज्य मंत्री अजय टम्टा, आरएसएस से जुड़े पदाधिकारी, भाजपा के कई नेता और बड़ी संख्या में लोग कार्यक्रम में मौजूद थे। कार्यक्रम संयोजक मनोज सनवाल ने पुलिस को दी गई तहरीर में कहा है कि कार्यक्रम में कई वक्ताओं को बुलाया गया था ,और किसी को पता नही था कि लाल बाबा इस तरह के भाषण दे देगें। कहा कि लाल बाबा के विवादित बयान से कार्यक्रम की गरिमा पर असर पड़ा। उन्होंने साफ कहा कि यह वक्ता की व्यक्तिगत राय हो सकती है और समिति का उससे कोई लेना-देना नहीं है।पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस अधिकारियों के अनुसार कि वायरल वीडियो और अन्य साक्ष्यों की जांच की जा रही है और उसी के आधार पर आगे कार्रवाई की जाएंगी।वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अल्मोड़ा चन्द्र शेखर आर घोड़के ने कहा कि पुलिस इस मामले में कार्यवाही कर रही है। भ्रामक सूचना प्रचारित प्रसारित करने वालों पर भी पुलिस की पैनी नजर है।पुलिस ने सहयोग अपील की है।

ADVERTISEMENTS Ad