( नैनीताल के ओखलकांडा क्षेत्र में स्वास्थ्य शिविर में विधायक ने बनाया चिकित्सकों पर दबाव)


नैनीताल जनपद के ओखलकांडा क्षेत्र में आयोजित स्वास्थ्य शिविर में क्षेत्रीय विधायक राम सिंह कैड़ा पर चिकित्सा बोर्ड की टीम के चिकित्सकों ने दिव्यांग प्रमाण पत्र जारी करने में मापदंडों के विपरित प्रमाण पत्र जारी करने के दबाव और चिकित्सकों के साथ दुर्व्यवहार करने का आरोप लगाते हुए विधायक के क्षेत्र में शिविर के वहिष्कार की घोषणा कर मुख्य चिकित्सा अधिकारी नैनीताल को ज्ञापन सौंपा है।
शाखा अध्यक्ष डाक्टर चंदन सिंह ने बताया विधायक से ऐसे व्यवहार की उम्मीद नहीं की जा सकती है। ऐसे में डॉक्टर कैसे काम कर सकते हैं जब विधायक ग़लत काम करने का दबाव बनाते हैं और डराते धमकाते हैं।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad