( *आयुक्त दीपक रावत ने स्थलीय जांच के निर्देश।
**क्षेत्रवासियों ने सड़क हेतु अपनी नाप जमीन देने में भी सहमति जताई।
**** मार्ग पर अतिक्रमण हटाने हेतु त्वरित व ठोस कार्यवाही की भी मांग उठाई।)

नैनीताल जनपद के अन्तर्गत हल्द्वानी तहसील के नगर निगम हल्द्वानी के वार्ड नंबर 37 मल्ला चौफुला क्षेत्र के स्थानीय नागरिकों ने सचिव मुख्यमंत्री आयुक्त कुमाऊं मण्डल दीपक रावत से मुलाकात कर सड़क को चौड़ा करने हेतु ज्ञापन सौंपा।


ज्ञापन में स्थानीय निवासियों ने बताया कि मल्ला चौफुला कॉलोनी में जो मार्ग पूर्व में 20-22 फीट चौड़े थे, वे अतिक्रमण के कारण सिमटकर 10 से 13 फीट के रह गए हैं, जिससे क्षेत्रवासियों को आवागमन में भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

स्थानीय लोगों ने अवगत कराया कि वार्ड नं. 37 में जिन मार्गों का निर्माण एवं चौड़ीकरण किया जाना है, उन्हें कम से कम 20 फीट किए जाने में उन्हें कोई आपत्ति नहीं है। क्षेत्रवासियों ने कहा कि यदि इन मार्गों पर किसी की बाउण्ड्रीवाल या भूमि जद में आती है तो उसे तोड़ने/हटाए जाने में भी उन्हें कोई आपत्ति नहीं है क्षेत्रवासियों ने आयुक्त कुमाऊं दीपक रावत से अनुरोध किया कि जनहित को देखते हुए उक्त मार्गों को कम से कम 20 फीट चौड़ा कर बंदोबस्ती में सम्मिलित करते हुए अतिक्रमण मुक्त कर दिया जाएआयुक्त दीपक रावत ने उप जिलाधिकारी हल्द्वानी को प्रभावित क्षेत्र का स्थलीय निरीक्षण कर शीघ्र आख्या प्रस्तुत करने के निर्देश दिए हैं।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad