गिरीश चन्द्र पाण्डेय जी “मामाजी”के आकस्मिक निधन पर प्रार्थना सभा कर श्रद्धांजलि दी।
( दिनांक 08/01/2026 को दिल्ली में अंतिम सांस ली, संयोग आज है जयंती)

सहज मार्ग राम चन्द्र मिशन हार्टफुल नैश,ध्यान केंद्र ,चीनाखान अल्मोड़ा में ध्यान केन्द्र के भूमि दानदाता गिरीश चन्द्र पांडे जी (मामा जी) का दिनांक 8.01.26 को दिल्ली में देहांत हो जाने पर दिनांक 11.01.26 रविवार को शिव भवन चीनाखान स्थित ध्यान केंद्र में प्रातः 9 बजे उनकी आत्मा की अनंत यात्रा का पथ प्रशस्त करने हेतु परम पिता परमात्मा म से प्रार्थना सभा में सभी अभ्यासी भाइयों/बहनों द्वारा उपस्थित होकर प्रार्थना सभा की गई।


गिरीश पांडे जी सन् 1930में अल्मोड़ा चीनाखान में पैदा हुए और सेवानिवृत्त मुख्य अभियंता थे। 25वर्षों से सहज मार्ग पद्धति से ध्यान करने और अपनी कर्मठ और ज्ञानवर्धक कार्यशैली से 97 वर्ष तक अध्यात्म के क्षेत्र में भी सेवा देते रहे, और सभी के लिए प्रेरणादाई रहे। उनके विवाहित दो पुत्र और एक पुत्री हैं। प्रार्थना सभा में सहज मार्ग हार्टफुल नेस के अल्मोड़ा के प्रेसप्टर पुरन चन्द्र जोशी, जया जोशी, चंद्रमणि भट्ट, भूपेंद्र वल्दिया, हेम चन्द्र तिवारी, मनोज कुमार पंत, रोहिणी, गोपाल सिंह गैंडा, दुर्गेश पंत, दिनेश, रेखा जोशी,, प्रेमा कोठारी, गोपाल सिंह मेहरा, चंद्रा, पंकज पांडे, वसुधा पंत, प्रमोद चन्द्र, मंजू , माया, नीरज भट्ट, सुनीता पाण्डे आदि सम्मिलित हुए।

ADVERTISEMENTS Ad