सड़क हादसों पर अंकुश लगाने और यातायात नियमों का कड़ाई से पालन कराने के लिए पुलिस लगातार एक्शन मोड में है। इसी क्रम में, थाना कोतवाली भवाली के अंतर्गत खैरना चौकी पुलिस ने चेकिंग के दौरान शराब के नशे में धुत होकर गाड़ी चला रहे एक चालक को धर दबोचा। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करते हुए वाहन को सीज कर दिया है।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) डॉ. मंजू नाथ टीसी के दिशा-निर्देशों, पुलिस अधीक्षक डॉ. जगदीश चंद्र और क्षेत्राधिकारी श्रीमती अंजना नेगी के पर्यवेक्षण में यह कार्रवाई की गई। प्रभारी निरीक्षक कोतवाली भवाली, प्रकाश सिंह मेहरा के नेतृत्व में चौकी प्रभारी खैरना, उपनिरीक्षक सतीश उपाध्याय और उनकी पुलिस टीम 04 नवंबर 2026 की सुबह खैरना बाजार क्षेत्र में सघन चेकिंग अभियान चला रही थी।

इसी दौरान सुबह करीब 06:32 बजे एक वाहन (संख्या UK07CB 8484) को रोककर चेक किया गया। वाहन चला रहे चालक दिल बहादुर (पुत्र पान सिंह, निवासी- अलीगढ़, टोंक, राजस्थान, हाल निवासी- चंद्रबानी छोला मोहब्बयला, देहरादून, उम्र- 56 वर्ष) की हालत संदिग्ध लगने पर पुलिस ने उसका अलकोमीटर से परीक्षण किया। मेडिकल जांच में उसके शराब के नशे में होने की पुष्टि हुई।

नशे की हालत में वाहन चलाकर यात्रियों और आम जनता की जान जोखिम में डालने के आरोप में पुलिस ने चालक को तुरंत गिरफ्तार कर लिया और वाहन को मोटर व्हीकल (MV) एक्ट के तहत सीज कर दिया।

गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम:

  1. प्रभारी निरीक्षक (SHO) प्रकाश सिंह मेहरा
  2. उपनिरीक्षक सतीश उपाध्याय
  3. कांस्टेबल रमेश कुमार (465 नापु)
  4. पीआरडी जवान धर्मंद्र कुमार
  5. पीआरडी जवान सुरेश कुमार
ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad