गरमपानी। भवाली-अल्मोड़ा राष्ट्रीय राजमार्ग पर लोहाली पहाड़ी के पास बुधवार शाम एक बड़ा हादसा टल गया। सुरक्षात्मक कार्य के दौरान निर्माण सामग्री लेकर जा रहा एक डंपर अचानक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गया।
मिली जानकारी के अनुसार, यह हादसा सड़क किनारे अचानक मिट्टी धंसने की वजह से हुआ। डंपर को अनियंत्रित होता देख चालक ने त्वरित सूझबूझ और तत्परता दिखाई और गाड़ी से छलांग लगा दी, जिससे उसकी जान बाल-बाल बच गई।
घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची। खैरना चौकी प्रभारी सतीश उपाध्याय ने बताया कि हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई है और दुर्घटना के सटीक कारणों की जांच की जा रही है।