बीमा कर्मचारियों के प्रेरणा स्रोत व आल इंडिया इंश्योरेंस एम्पलाइज एसोसिएशन के संस्थापक सदस्य व पूर्व अध्यक्ष कामरेड चन्द्र शेखर बोस का निधन।


( समूचे बीमा क्षेत्र में शोक की लहर उत्तराखंड हल्द्वानी मंडल के सदस्यों ने आन लाइन शोक सभा कर श्रद्धांजलि अर्पित की)


बीमा कर्मचारियों के प्रणेता व ऑल इंडिया इंश्योरेंस एंप्लॉयज एसोसिएशन के संस्थापक सदस्य तथा पूर्व अध्यक्ष श्री चंद्र शेखर बोस ने आज कोलकाता में अपने निवास स्थान पर अंतिम साँस ली। वह कुछ दिनों से बीमार चल रहे थे। उनके द्वारा किए कार्य बीमा कर्मियों को हमेशा प्रेरित करेंगे। 1 जुलाई 1951 को ऑल इंडिया इंश्योरेंस एंप्लॉयज एसोसिएशन के गठन के समय से ही उन्होंने भारतीय जीवन बीमा निगम के राष्ट्रीयकरण के लिए, वेतनमान के नियमीकरण के लिए व निजीकरण के पुराने दौर में प्रबंधन की शोषणकारी नीतियों के खिलाफ आंदोलन कर सफ़लता प्राप्त की थी।


एलआईसी पेंशनर्स के सबसे बड़े संगठन हल्द्वानी डिवीजन इंश्योरेंस पेंशनर्स एसोसिएशन नें श्री चंद्र शेखर बोस के निधन पर एक ऑनलाइन शोक सभा आयोजित की। सभा में दो मिनट का मौन धारण किया गया तथा उपस्थित सभी सदस्यों ने श्री चंद्रशेखर बोस के योगदान को याद किया तथा ईश्वर से प्रार्थना की कि उनकी आत्मा को शान्ति प्रदान करे तथा परिवार को इस दुख को सहने की शक्ति प्रदान करे। शोक सभा में HDIPA अध्यक्ष जे के जोशी, उपाध्यक्ष आर एस डोगरा, रवीन्द्र कुमार, महामंत्री राकेश शर्मा, महिला प्रकोष्ठ मंत्री सावित्री टम्टा, BKSHD कार्यकारी अध्यक्ष पंकज त्रिपाठी BKSHD महामंत्री डी के पांडेय, पूरन सिंह बिष्ट ,संजय पाठक, नौ सिंह मधु सोती,मोहन राम, जी सी तिवारी, सबीना परवीन, महेश भक्त, मोहन अधिकारी, संजय कुमार अग्रवाल एडवोकेट,के एस धामी,कुसुम कुमारी, कैलाश आर्य, हिमांशु चौधरी,हरी सिंह, पंकज गुप्ता, शोभित टण्डन, अशोक कुमार, तुहीन उप्रेती,कुँवर सिंह बोरा,अरविंदर जॉली आदि पेंशनर्स व कर्मचारियों ने भाग लिया।


आन लाइन शोक सभा में वक्ताओं ने कहाAIIEA के 27 वें सम्मेलन में उनकी उपस्थिति हम सब के लिए प्रेरणा दायी थी। उनके द्वारा किए गए एलआईसी का राष्ट्रीयकरण, वेतनमान का नियमीकरण व निजीकरण के दौर में प्रबंधन की गलत नीतियों का विरोध जैसे कार्य हमेशा याद किए जाएंगे। जे के जोशी ने बताया बीमा कर्मचारी संघ हल्द्वानी डिवीजन भी 1990 में हल्द्वानी में उनकी गरिमामय उपस्थिति से लाभान्वित हो चुका है।


हल्द्वानी डिवीजन इंश्योरेंस पेंशनर्स एसोसिएशन कॉम चंद्र शेखर बोस के आकस्मिक निधन पर शोक व्यक्त करते हुए ईश्वर से प्रार्थना करता है कि ईश्वर दिवंगत आत्मा को शान्ति प्रदान करे व परिवार को इस दुख को सहने की शक्ति प्रदान करे।
कॉम चंद्र शेखर बोस अमर रहें।

ADVERTISEMENTS Ad