( आदर्श चुनाव आचार संहिता को लेकर धरना स्थगित किया गया था, प्राधिकरण समाप्त होने तक जारी रहेगा)

सर्व दलीय संघर्ष समिति अलमोडा़ के संयोजक निवर्तमान पालिकाध्यक्ष प्रकाश चन्द्र जोशी ने एक बयान जारी कर बताया है कि संघर्ष समिति के बैनर तले विकास प्राधिकरण को समाप्त करने तक चलाया जा रहा धरना प्रदर्शन कार्यक्रम लोकसभा चुनाव को लेकर जारी आचार संहिता लागू होने से स्थगित किया गया था।

अब आचार संहिता समाप्त होने पर पुनः धरना प्रदर्शन मांग पूरी होने तक इसे चालू किया जा रहा है। पूर्व की भांति से प्रत्येक मंगलवार को दोपहर बारह बजे से दो बजे तक गांधी पार्क, चौघानपाटा अलमोडा़ में आगामी ११ जून से किया जायेगा, अधिक से अधिक संख्या में आने की अपील की है।

ADVERTISEMENTS Ad