देहरादून। उत्तराखंड की आर्थिक रूप से कमजोर लेकिन मेधावी छात्राओं के लिए देहरादून स्थित प्रतिष्ठित हिम ज्योति स्कूल ने शैक्षणिक सत्र 2026 के लिए प्रवेश प्रक्रिया शुरू कर दी है। यह एक पूर्णतः निःशुल्क आवासीय अंग्रेजी माध्यम (CBSE बोर्ड) विद्यालय है, जहाँ छात्राओं को उच्च स्तरीय शिक्षा के साथ-साथ रहने और खाने की सुविधा भी मुफ्त दी जाती है।

महत्वपूर्ण तिथियां (Important Dates):

  • पंजीकरण की अंतिम तिथि: 31 जनवरी 2026
  • प्रवेश परीक्षा तिथि: 1 फरवरी 2026 (प्रातः 11:00 बजे)
  • दस्तावेज सत्यापन: परीक्षा के दिन सुबह 8:00 बजे परीक्षा केंद्र पर पहुंचना अनिवार्य है।

प्रवेश के लिए अनिवार्य पात्रता:

  1. आयु सीमा: छात्रा की आयु 1 अप्रैल 2026 को 10 से 11 वर्ष के बीच होनी चाहिए।
  2. शैक्षणिक योग्यता: छात्रा वर्तमान में उत्तराखंड के राजकीय प्राथमिक विद्यालय में कक्षा 4 या 5 में अध्ययनरत हो।
  3. आय सीमा: परिवार की कुल वार्षिक आय ₹4 लाख से कम होनी चाहिए।
  4. प्रतिबंध: देहरादून और नैनीताल नगर सीमा के भीतर पढ़ने वाली छात्राएं आवेदन की पात्र नहीं हैं।

इन परीक्षा केंद्रों पर होगी परीक्षा:

​प्रदेश के विभिन्न जिलों में 11 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं, जिनमें बागेश्वर, चमोली, नैनीताल, पिथौरागढ़, श्रीनगर, टिहरी, उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चकराता, रुद्रपुर और देहरादून (हिम ज्योति स्कूल) शामिल हैं।

आवेदन कैसे करें?

​अभिभावक व्हाट्सएप नंबर 6397115690 पर छात्रा का विवरण (नाम, जन्म तिथि, माता-पिता का नाम, विद्यालय, वार्षिक आय और फोन नंबर) भेजकर पंजीकरण करा सकते हैं।

​नोट: परीक्षा के दिन छात्रा के दो फोटो, माता-पिता के फोटो, कक्षा 1 से 5 तक का परीक्षाफल, आय प्रमाण पत्र, मूल निवास, जन्म प्रमाण पत्र और आधार कार्ड की छायाप्रति लाना अनिवार्य है।

ADVERTISEMENTS Ad