हल्द्वानी। गौलापार स्थित एक होटल में उस समय हड़कंप मच गया जब वहां ठहरे 40 वर्षीय सुखवंत सिंह ने खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली। घटना के समय सुखवंत अपनी पत्नी और बच्चे के साथ होटल में थे। उनकी पत्नी का इलाज सुशीला तिवारी अस्पताल में चल रहा था।
आत्महत्या से ठीक पहले सुखवंत ने फेसबुक लाइव किया, जिसमें उन्होंने ऊधमसिंह नगर पुलिस और एसएसपी पर उत्पीड़न के बेहद गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने आरोप लगाया कि काशीपुर में उनके साथ 4 करोड़ रुपये का फर्जीवाड़ा हुआ था, लेकिन पुलिस न्याय देने के बजाय उन पर दबाव बना रही थी। परिजनों के अनुसार, वे लंबे समय से मानसिक तनाव में थे। काठगोदाम पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की उच्च स्तरीय जांच की मांग की जा रही है।