गरमपानी: हल्द्वानी-अल्मोड़ा नेशनल हाईवे पर दो पाखी के समीप सोमवार को एक भीषण सड़क दुर्घटना हो गई। जानकारी के अनुसार, रानीखेत से हल्द्वानी की ओर जा रही एक स्विफ्ट कार (नंबर UK04 TB 8648) और नैनीताल से बागेश्वर की ओर जा रही बाइक (नंबर UK02 B 1543) के बीच जोरदार भिड़ंत हो गई।
हादसा इतना जबरदस्त था कि बाइक सवार सड़क पर गिरकर लहूलुहान हो गया। घायल की पहचान गजेंद्र कुमार, पुत्र चन्दन राम, निवासी कपकोट के रूप में हुई है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, गजेंद्र के सिर पर गंभीर चोट आई है।
घटनास्थल पर मौजूद लोगों ने बताया कि कार चालक दीपक, पुत्र महेंद्र, जो कि तिकोनिया, हल्द्वानी का निवासी है, रानीखेत से आ रहा था। टक्कर के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई और स्थानीय लोगों की मदद से घायल को अस्पताल पहुंचाया गया। पुलिस मामले की जाँच कर रही है।