नैनीताल। जनपद नैनीताल के भूमियाधार क्षेत्र के पास शनिवार को एक दर्दनाक सड़क हादसा सामने आया है। हरियाणा नंबर की एक महिंद्रा स्कॉर्पियो कार (HR36AP-2156) अनियंत्रित होकर करीब 70 मीटर गहरी खाई में जा गिरी। दुर्घटना के वक्त वाहन में कुल पांच लोग सवार थे, जिनमें से एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि चार लोग घायल हो गए।

घटना की सूचना मिलते ही SDRF पोस्ट नैनीताल से एसआई मनीष भाकुनी के नेतृत्व में रेस्क्यू टीम तुरंत मौके पर पहुंची। SDRF जवानों ने मुश्किल परिस्थितियों के बावजूद खाई में उतरकर त्वरित रेस्क्यू अभियान चलाया और कड़ी मशक्कत के बाद वाहन में फंसे चारों घायलों को सुरक्षित बाहर निकालकर इलाज के लिए अस्पताल भिजवाया।

घायलों की सूची:

  1. अभय (22 वर्ष), पुत्र अरविंद, निवासी थाना मधुबन, करनाल
  2. राहुल, पुत्र धर्मवीर, निवासी करनाल
  3. सोनू, निवासी करनाल
  4. विक्रम (34 वर्ष), पुत्र विजेंद्र, निवासी पानीपत, हरियाणा

अस्पताल प्रशासन के अनुसार घायलों को सामान्य चोटें आई हैं। हादसे में जान गंवाने वाले व्यक्ति की तत्काल शिनाख्त नहीं हो पाई है। SDRF टीम ने शव को खाई से बाहर निकालकर आगे की कानूनी प्रक्रिया के लिए जिला पुलिस को सौंप दिया है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad