आगामी विधानसभा उपचुनाव -2023 को शान्तिपूर्वक सम्पन्न कराये जाने व आदर्श आचार संहिता के दृष्टिगत थानाध्यक्ष बैजनाथ उ०नि० कुंदन सिंह रौतेला एवं चौकी प्रभारी डंगोली उ०नि० आनंद लाल एवं बैजनाथ पुलिस द्वारा ITBP के साथ संयुक्त रूप से क्षेत्रान्तर्गत फ्लैग मार्च किया गया।
इस दौरान संयुक्त टीम द्वारा आमजनमानस को आगामी विधानसभा उप निर्वाचन-2023 को शान्तिपूर्वक सकुशल सम्पन्न कराये जाने हेतु आदर्श आचार संहिता का पालन करने, कानून एवं शान्ति व्यवस्था बनाये रखने, शान्तिपूर्वक चुनावकराये जाने में पुलिस एवं प्रशासन का सहयोग करने की अपील की। किसी भी प्रकार की घटना होने पर तत्काल पुलिस को सूचना देने की बात कही ।