( रंगकर्मी त्रिभुवन गिरी महाराज , नवीन बिष्ट के काव्य पाठ ने वाहवाही बटोरी)
पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेई की जयंती के अवसर पर स्थानीय हेमवती नंदन बहुगुणा स्टेडियम के सभागार में एक काव्य गोष्ठी का आयोजन किया गया ,जिसमें कवियों ने अटल जी के जीवन व कार्यकाल पर स्वरचित कविता पाठ कर दर्शकों को मंत्र मुक्त कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।
अटल जी के जीवन वृत्त पर कवियों द्वारा इस कविता का पाठ किया गया।
“अ चंभित हुआ था तब विश्व में नव जल और थल,
अटल ने किया था पोखरण विस्फोट सफल,
आज देश के कोने-कोने में खिल रहा है वह कमल,
अटल जी का लगाया पेड़ दे रहा है फल,
उन्हें चिंता नहीं इस पेड़ की, आज भी उनके साथी उसे देख रहे हैं बनकर मार्गदर्शक मंडल ।।”
रंगकर्मी नवीन बिष्ट ने अपनी प्रस्तुति देकर कहा
“ऋणी रहेगी अटल भाजपा ऋणी रहेगा अजेय भारत।
जन जन तुमको नमन करेगा देख रहा है भाग्य विधाता।
भारत भूमि गर्वित तुम पर,
पूरा विश्व है गर्व कर रहा।
कवि कंचन कुमार तिवारी ,डॉक्टर दिलीप सिंह बोरा, नवीन बिष्ट आदि ने अपनी कृतियों से दर्शकों का मन मोह लिया। मुख्य अतिथि केंद्रीय मंत्री अजय टम्टा ने कवियों को शाल उड़ाकर एवं माल्यार्पण कर उनका स्वागत किया विशिष्ट अतिथि के रूप में मेयर अजय वर्मा, पूर्व विधायक कैलाश शर्मा, भाजपा जिला अध्यक्ष महेश नयाल थे ।इस अवसर पर भाजपा नगर अध्यक्ष विनीत बिष्ट महिला मोर्चा अध्यक्ष पूनम पालीवाल ,जगत भट्ट अर्जुन बिष्ट, देवेंद्र भट्ट ,संजय जोशी ,मनीष जोशी ,मनोज जोशी ,कैलाश गुरुरानी ,मनोज सनवाल, सुनील कर्नाटक मनोज तिवारी आदि मौजूद थे । इस पूरे कवि सम्मेलन के संयोजक में राजीव गुरुरानी प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य भाजपा रहे।
समाचार संकलन फोटो में मनीष जोशी “मंटू” का विशेष सहयोग रहा।

















