(लेबर कोड का विरोध, शीध्र भर्ती प्रक्रिया शुरू न करने, तथा एफ डी आई वृद्धि पर आकोश जताया गया)


ऑल इंडिया इंश्योरेंस एंप्लॉयज एसोसिएशन के आव्हान पर देश व्यापी हड़ताल का समर्थन करते हुए भारतीय जीवन बीमा निगम के हल्द्वानी डिवीजन के कर्मचारियों ने एक दिन की सफल हड़ताल की।

आयोजित कार्यक्रम में में मंडल कार्यालय हल्द्वानी के समक्ष एक गेट मीटिंग को संगठन के अध्यक्ष मनोज गुप्ता, कार्यकारी अध्यक्ष पंकज त्रिपाठी, महामंत्री दिनेश कुमार पांडे,उपाध्यक्ष अशोक कुमार कश्यप व पेंशनर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष जैनेंद्र कुमार जोशी ने संबोधित किया।

वक्ताओं ने 4 लेबर कोड के खतरों से कर्मचारियों को आगाह किया तथा शीघ्र ही भर्ती प्रक्रिया शुरू करने के लिए प्रबंधन से मांग की। सभी वक्ताओं ने FDI 100% वृद्धि पर अपनी असहमति व्यक्त की। वहीं काशीपुर में एल आई सी
पेंशनर्स एसोसिएशन के सदस्य गोविंद मासीवाल, आन सिंह अधिकारी व बलदेव सिंह ने काशीपुर शाखा के समक्ष प्रदर्शन में भाग लिया।

ADVERTISEMENTS Ad