( बारामंडल विधायक मनोज तिवारी ने भी समर्थन दिया)


अल्मोड़ा मुख्यालय में आयोजित धरना प्रदर्शन सभा में सैकड़ों आंगनबाड़ी कार्यकर्ता महिलाओं द्वारा भाजपा सरकार को कोसा गया। आंगनबाड़ी कार्यकर्ता महिलाओं महिलाओं का कहना है कि उनका मानदेय तीन सौ रुपए प्रति दिन के बजाय छः सौ रुपए प्रति दिन यानि अठारह हजार रुपए प्रति माह किया जाय।

जो बीमा राशि बढ़ाई जा रही है उससे एक लाख रुपए के बीमे के बजाय दस लाख रुपए का बीमा दिलाया जाय। साथ ही फिंगरप्रिंट उपस्थित से भी आंगनबाड़ी कार्यकर्ता को छूट दी जाय क्योंकि उनको अनेक स्थानों पर ड्यूटी करनी पड़ती है।


धरना प्रदर्शन के बाद एक रैली का भी आयोजन किया गया जिसे बारामंडल विधायक मनोज तिवारी ने भी समर्थन दिया।

ADVERTISEMENTS Ad