( अल्मोड़ा से भी आत्मीय सम्बन्ध है , सिद्धार्थ साह का, खुशी की लहर, बधाई का सिलसिला जारी)
उच्य न्यायालय उत्तराखंड के वरिष्ठ अधिवक्ता सिद्धार्थ साह नैनीताल उच्च न्यायालय के जज होंगे।इस आशय की अधिसूचना जारी की जा चुकी है। सिद्धार्थ साह की पहचान एक लोकप्रिय धरातल से जुड़े मृदुभाषी अधिवक्ता के रूप में है। सिद्धार्थ साह की इस नियुक्ति में नैनीताल जनपद और अल्मोड़ा के अधिवक्ताओं और समाज में खुशी की लहर है, तथा बधाई का सिलसिला जारी है। साह चौधरी समाज का कहना है कि यह हमारे लिए गर्व का विषय है कि हमारे समाज का प्रतिनिधित्व हाईकोर्ट में जज के रूप में हो रहा है। हिम शिखर परिवार भी सिद्धार्थ साह को कोटिश कोटिश बधाई देते हुए उज्जवल भविष्य की कामना करता है।