( शहीद के माता-पिता ने भी पुत्र की स्मृति में पौधारोपण किया।)


ग्राम सभा मटेला व उत्तराखंड क्रांति दल अल्मोड़ा ने संयुक्त रूप से ग्राम सभा मटेला में वीर सपूत शहीद लेफ्टिनेंट वीरेश्वर गोस्वामी की स्मृति में

( एक पौधा एक श्रद्धांजलि , एक वृक्ष एक अमर स्मृति ) के रूप में एक स्मृति वन का आज शहीद लेफ्टिनेंट वीरेश्वर गोस्वामी के माता,पिता व परिवार के सदस्यों में वृक्षारोपण कराकर शुभारंभ किया गया इस स्मृति वन के लिए ग्राम सभा माटेला की ग्राम प्रधान श्रीमती कविता बिष्ट गोपाल सिंह बिष्ट पंकज बिष्ट राहुल बिष्ट एवं यूकेडी के नरेंद्र सिंह बिष्ट जी द्वारा ग्राम सभा के लोगों को साथ लेकर आज वृक्षारोपण किया गया इसमें शहीद लेफ्टिनेंट वीरेश्वर गोस्वामी जी के माता, पिता जी ने इस कदम के लिए संपूर्ण ग्राम सभा को इस समान के लिए धन्यवाद किया और इस कार्यक्रम में यूकेडी सदस्यों ने भी अपनी उपस्थिति कर वृक्षारोपण किया आज के इस स्मृति वन में वृक्षारोपण में जिला अध्यक्ष दिनेश जोशी, युवा प्रकोष्ठ जिला अध्यक्ष रघुवर सिंह भाकुनी ,महिला प्रकोष्ठ जिला अध्यक्ष दीपा जोशी ,केंद्रीय मंत्री त्रिलोक सिंह लटवाल, पान सिंह लटवाल ,रवि नेगी ,नीरज मेहता, ग्राम सभा मटेला की लोग उपस्थित रहे।

ADVERTISEMENTS Ad