( जिलाधिकारी अलमोडा़ के माध्यम से मुख्यमंत्री को ज्ञापन दिया)

उत्तराखंड क्रांति दल अल्मोडा़ ने मूल स्थायी निवासी का जिन्न फिर बोतल से बाहर निकाल दिया है। प्रदेश मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को जिलाधिकारी अलमोडा़ के माध्यम से भेजे ज्ञापन में कहा है, प्रदेश सरकार समान नागरिक संहिता की एक तरफ वाहवाही लूटने की बात कर रही है, दूसरी तरफ संहिता में स्थायी निवास की अवधि को एक साल कर पहाड़ के साथ उत्तराखंड की अवधारणा के साथ खिलवाड़ कर रही है। यदि यही रवैया रहा तो उत्तराखंड राज्य के गठन और मांग का अस्तित्व ही समाप्त हो जायेगा।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad