प्रशासन और मिडिया कर्मियों के बीच समन्वय स्थापित करने हेतु “पत्रकार संवाद” कार्यक्रम का आयोजन जिला सूचना अधिकारी अलमोडा़ सतपाल सिंह की अध्यक्षता में आहूत किया गया। कार्यक्रम का संचालन रमेश जोशी द्वारा किया गया। कार्यक्रम में अल्मोड़ा के पत्रकारों ने प्रतिभाग कर पत्रकारों की समस्याओं, प्रेस और प्रशासन के बीच समन्वय, जन समस्याओं के मुद्दों को प्रमुखता से उठाने तथा सूचना विभाग और प्रेस के बीच समन्वय बढ़ाने जैसे विभिन्न विषयों पर चर्चा की।कार्यक्रम में उत्तराखंड प्रेस क्लब के अध्यक्ष जगदीश जोशी, कपिल मल्होत्रा, राजेंद्ररावत,प्रकाशपंत,एडवोकेट पी सी तिवारी, एडवोकेट संजय कुमार अग्रवाल, एडवोकेट कंचना तिवारी , एडवोकेट रोहित कार्की सहित अनेक पत्रकारों ने अपने अपने विचार रखे जिसमें पत्रकारों के लिए चिकित्सा सुविधाओं का विकास, बीमा योजनाओं का लाभ, पत्रकार कल्याण कोष, प्रेस मान्यता के नियमों में शिथिलीकरण करना, पत्रकार पेंशन के नियमों को शिथिल कर व्यावहारिक बनाना प्रमुख रहा।
इसके अलावा पत्रकारों से जुड़ी योजनाओं में जिलाधिकारी तथा जिला सूचना अधिकारी के माध्यम से आवश्यक मुद्दों पर शासन प्रशासन से सकारात्मक कार्यवाही कराने पर भी चर्चा हुई। शासन द्वारा गठित समिति “जिला स्तरीय पत्रकार स्थाई समिति” की नियमित बैठकें आयोजित कराये जाने तथा उन बैठकों में पत्रकारों के साथ साथ जनहित से जुड़े मुद्दे भी शामिल किए जाने पर भी सहमति बनी।
गोष्ठी का समापन करते हुए जिला सूचना अधिकारी सत्यपाल सिंह ने कहा कि सूचना विभाग पत्रकारों की मांगों एवं समस्याओं के प्रति संवेदनशील है। उन्होंने कहा कि उनकी मांगों और सुझावों को उच्च स्तर पर पहुंचाया जाएगा तथा सकारात्मक कार्यवाही की जाएगी। उन्होंने कहा कि प्रेस और प्रशासन के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करने के लिए निरंतर प्रयास किए जाते रहेंगे।
















