गरमपानी– पिछले 3 वर्षों से खैरना बेतालघाट होते हुवे देहरादून को चलने वाली रोडवेज बस सेवा के बन्द होने के कारण लोगो को काफी परेशानी का सामना करना पड़ता था, जिसमे आज नैनीताल जिलाधिकारी के निर्देश पर भवाली देहरादून को रोडवेज बस सेवा की शुरुवात की गई, जिसमे बस द्वारा खैरना, बेतालघाट होते हुवे रामनगर से रोजना देहरादून को जाएगी।

जिससे लगभग 50 से अधिक ग्राम सभाओं को अब देहरादून तथा रामनगर जाने के लिए परेशानी का सामना नही करना पड़ेगा। जिसके चलते बेतालघाट के प्रधान संघठन के उपाध्यक्ष कन्नू गोस्वामी ने बताया कि पिछले कुछ दिनों पहले रोडवेज बस के संचालन के लिए जिलाधिकारी को अवगत कराया गया था जिसके चलते रोडवेज बस सेवा का संचालन किया गया। जिसमें सभी संगठन के लोगो द्वारा जिलाधिकारी का धन्यवाद किया गया।

ADVERTISEMENTS Ad