(कुमाऊं महोत्सव के नवम दिन जिलाधिकारी अंशुल सिंह रहे मुख्य अतिथि।)
कुमाऊं महोत्सव के नवम दिवस व स्टार नाइट के आठवे दिवस में मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित अल्मोड़ा जिलाधिकारी श्रीमान अंशुल सिंह रहे । कार्यक्रम की अध्यक्षता अल्मोड़ा जिला बार एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष शैखर लखचौरा ने की। विशिष्ट तिथि के रूप मे शारदा पब्लिक स्कूल की श्रीमती विनीता लखचौरा व श्रीमती प्रशस्ति शुक्ला रही , अतिथि के रूप में गिरीश मल्होत्रा ,शमशाद पिथौरागढ़ी व कुंजिका वर्मा रहे।
इस मौके पर महोत्सव समिति के अध्यक्ष राजेंद्र तिवारी व उनकी टीम द्वारा संयुक्त रूप से अतिथियों व अध्यक्ष को एपण कला के प्रतीक चिन्ह भेंट किये गये। महोत्सव में राजेंद्र तिवारी, मुख्य संयोजक हरीश कनवाल , मार्गदर्शक मुराद खान , जगदीश वर्मा कुमाऊं महोत्सव सचिव नगर निगम पार्षद वैभव पांडे, अश्विन नेगी,वरुण कपकोटी आदि का विशेष सहयोग रहा।
कुमाऊं महोत्सव के नवम दिवस की शुरुआत दिशा अकैडमी अल्मोड़ा के बच्चों की क्लासिकल सॉन्ग की ग्रुप प्रस्तुति से की गयी।
राजस्थानी सिंगर सवाई भाट(इंडियन आइडल सीजन 12 के गोल्डन माइक विजेता )
गर्वित तिवारी द्वारा सोलो क्लासिकल सॉन्ग की प्रस्तुतियों ने खूब वाहवाही बटोरी।




















