( डाक्टर रोहित ने बच्चे के द्वारा निगला गया सिक्के को निकाल जान बचाई)


लचीली स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर बनाने के लिए अक्सर चिकित्सकों को कोसते चले आये हैं, अब डाक्टर रोहित नेगी की हौसला अफजाई करते हैं उसने एक मासूम बच्चे की जान बचाई।


​ संध्या 3 वर्ष / बच्ची पुत्री श्री मोहन राम ​निवासी:सोमेश्वर
मरीज ने 14/01/26 को शाम लगभग 7-8 बजे दुर्घटनावश एक सिक्का (Foreign Body Coin) निगल लिया था। उन्हें सोमेश्वर CHC (सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र) से यहाँ रेफर किया गया। यहाँ आने पर गले (Neck) का एक्स-रे फिर से किया गया, जिसमें सिक्का क्रिकोफैरिनक्स (Cricopharynx) के पास फंसा हुआ पाया गया।


​स्थिति की गंभीरता को देखते हुए तत्काल इमरजेंसी ओटी (Emergency OT) को सूचित किया गया और PAC (Pre-Anesthetic Check-up) की प्रक्रिया पूरी की गई। सभी आवश्यक प्री-ऑपरेटिव औपचारिकताओं के बाद मरीज को ऑपरेशन थिएटर (OT) में शिफ्ट किया गया।​मरीज को बेहोश कर नली (Intubation) डाली गई और ईसोफैगोस्कोपी (Oesophagoscopy) की प्रक्रिया के माध्यम से सिक्के को सुरक्षित रूप से बाहर निकाल लिया गया। ट्यूब निकालने (Extubation) के बाद मरीज की स्थिति संतोषजनक पाई गई और उन्हें पोस्ट-ऑपरेटिव वार्ड (Post-op) में शिफ्ट कर दिया गया है। चिकित्सकों के अनुसार बच्ची खतरे से बाहर हो गई है।

ADVERTISEMENTS Ad