( अल्मोड़ा में आयोजित उमेश डोभाल स्मृति सम्मान समारोह 33 में मिला यह पुरस्कार, जन सरोकारों से जुड़े हैं कपिलेश भोज कई पुस्तकें प्रकाशित हो चुकी है कपिलेश भोज की, जानिए संक्षिप्त परिचय)

अल्मोड़ा में आयोजित 33वां उमेश डोभाल स्मृति सम्मान पुरस्कार अलमोडा़ जनपद के साहित्यकार कपिलेश भोज को दिया गया। कपिलेश भोज जन सरोकारों से जुड़े साहित्यकार है।प्राकृतिक सौन्दर्य और उर्वरता की दृष्टि से अनुपम बौरा रौ घाटी ( सोमेश्वर घाटी ) में 15 फरवरी , 1957 में जन्मे सुप्रसिद्ध साहित्यकार डॉ. कपिलेश भोज की प्राथमिक से लेकर इंटरमीडिएट तक की पढ़ाई चौबटिया , रानीखेत , देवलीखेत और नैनीताल में हुई , कुमाऊँ विश्वविद्यालय नैनीताल से बी.ए. और एम.ए. उत्तीर्ण करने के बाद उन्होंने वहीं से हिन्दी साहित्य में पीएच- डी. की उपाधि प्राप्त की ।1980 के दशक में गाजियाबाद से प्रकाशित होने वाली प्रसिद्ध मासिक पत्रिका ‘वर्तमान साहित्य’ में कुछ समय तक सम्पादक के पद पर कार्य करने के पश्चात उन्होंने 1988 से 2010 तक , 22 वर्ष , महात्मा गांधी स्मारक इंटरमीडिएट कॉलेज , चनौदा ( अल्मोड़ा ) में हिन्दी प्रवक्ता के पद पर कार्य किया ।उनकी अब तक चार पुस्तकें – ( 1 ) ‘यह जो वक्त है’ ( कविता – संग्रह ) , ( 2 ) ‘ताकि वसन्त में खिल सकें फूल’ ( कविता – संग्रह ) , ( 3) ‘लोक का चितेरा : ब्रजेन्द्र लाल साह’ ( जीवनी ) और ( 4) ‘जननायक डॉ. शमशेर सिंह बिष्ट’ ( जीवनी ) – प्रकाशित हो चुकी हैं , जो बहुत चर्चित रही हैं ।


कपिलेश भोज को साहित्य क्षेत्र में महत्वपूर्ण पुरस्कार चुके है – (1 ) उमेश डोभाल स्मृति ट्रस्ट , पौड़ी गढ़वाल द्वारा उमेश डोभाल स्मृति सम्मान – 2026 ; ( 2 ) सुमित्रानन्दन पन्त स्मारक समिति , स्यूनराकोट ( अल्मोड़ा ) द्वारा वर्ष 2025 का सुमित्रानन्दन पन्त पुरस्कार
से नवाजा जा चुका है।कपिलेश भोज इन दिनों अपने गृह क्षेत्र सोमेश्वर ( अल्मोड़ा ) में निवास करते हुए उत्तराखंड के प्रख्यात इतिहासविद ताराचन्द्र त्रिपाठी की जीवनी लिखने और रानीखेत शहर पर संस्मरणों की एक पुस्तक का सम्पादन करने के कार्य में जुटे हुए हैं ।
कपिलेश भोज को उमेश डोभाल स्मृति सम्मान पुरस्कार मिलने पर साहित्यकारों व जन सरोकारों से जुड़े अनेक संगठनों और प्रतिनिधियों ने बधाई दी है।
हिम शिखर परिवार भी कपिलेश भोज को इस उपलब्धि पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना करता है।

ADVERTISEMENTS Ad