गरमपानी(नैनीताल)। बेतालघाट ब्लाक के जाख गांव में सोमवार को सरकार आपके द्वार कार्यक्रम के तहत कौश्याकटौली की तहसीलदार मनीषा मरकाना की अध्यक्षता में एक बैठक आयोजित की गई।

ग्रामीणों ने बैठक में गांव तक सड़क की मांग के साथ श्रतिगस्त सिंचाई गूल की मरम्मत की मांग की गयी। तहसीलदार ने प्रधानमंत्री फसल से आयी समस्या का मौके पर निस्तारण किया। जाख गांव को सड़क से जोड़ने की मांग का संबंधित विभाग को पत्र भेजा जा रहा है। और श्रतिगस्त सिंचाई गूल का निरीक्षण किया गया।

विभिन्न विभागों से पहुंचे विभागीय अधिकारियों ने अपने अपने विभागों की जानकारी ग्रामीणों को देने के साथ योजनाओं का लाभ उठाने का आहवान किया। इस दौरान कानूनगो नरेश असवाल,पटवारी ललित मोहन जोशी,डाँ योगेश कुमार,ग्राम प्रधान आशा भंडारी,सरेंद्र सिंह अधिकारी, चंदन सिंह नेगी, राम सिंह, गंगा सिंह बिष्ट, कुंदन सिंह मौजूद रहे

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad