अल्मोड़ा मुख्यालय में स्थित ‘मां अम्बे इंस्टीट्यूट ऑफ नर्सिंग’ में समाचार कवरेज के दौरान वरिष्ठ पत्रकारों के साथ प्रबंधक द्वारा की गई अभद्रता और हमले के प्रयास ने प्रदेश के पत्रकार जगत को उद्वेलित कर दिया है। मिडिया कर्मियों ने घटना निंदा करते हुए आरोपी प्रबंधक संदीप ठाकुर के खिलाफ तत्काल कठोर कानूनी कार्यवाही की मांग की है चौथे स्तंभ पर हमला करने वाली मानसिकता को किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।उल्लेखनीय है कि उक्त नर्सिंग कॉलेज के छात्र-छात्राओं ने प्रबंधन पर शारीरिक और मानसिक उत्पीड़न जैसे गंभीर आरोप लगाए थे।

इस संवेदनशील मामले की जांच के लिए जब पुलिस टीम संस्थान पहुंची थी, तभी वहां कवरेज कर रहे वरिष्ठ पत्रकार किशन जोशी ने निष्पक्ष पत्रकारिता का धर्म निभाते हुए प्रबंधक संदीप ठाकुर का पक्ष जानना चाहा। सच का सामना करने के बजाय प्रबंधक ने अपना आपा खो दिया और पुलिस की मौजूदगी में ही वरिष्ठ पत्रकार की माइक आईडी व कैमरा छीनकर उनसे अभद्रता की।

जब प्रबंधक ने पत्रकार पर शारीरिक हमले का प्रयास किया, तो वहां मौजूद पत्रकार मोहित अधिकारी और अभिषेक साह ने डटकर इसका विरोध किया और बीच-बचाव किया।जिस प्रकार बलपूर्वक मीडियाकर्मियों को दबाने की कोशिश की गई, वह अत्यंत निंदनीय और अशोभनीय है।

पत्रकारों पर हमला करने की नीयत पालने वाले अराजक तत्वों के लिए समाज में कोई स्थान नहीं है। उत्तराखंड प्रेस क्लब अलमोडा़ ने इस घटना को गंभीरता से लिया है, कल ( शनिवार) को जिलाधिकारी अलमोडा़ से मुलाकात कर ज्ञापन देने और आगे की रणनीति तय करने का एलान किया।

ADVERTISEMENTS Ad