( अल्मोड़ा जनपद इकाई ने शोक सभा कर शोक संवेदना प्रकट कर, कार्यक्रम स्थगित किये)
अखिल भारतीय साहित्य परिषद के प्रांतीय अध्यक्ष सुनील पाठक की माता श्री के देहावसान पर जिला इकाई द्वारा शोक सभा आयोजित कर दिवंगत आत्मा को श्रद्धांजलि अर्पित की। परम पिता परमात्मा से प्रार्थना की शोक संतप्त परिवार को इस अपूर्णीय क्षति को सहने की शक्ति प्रदान करें।
मिडिया प्रभारी व विधि सलाहकार एडवोकेट संजय कुमार अग्रवाल ने बताया परिषद में शोक की स्थिति में दिवंगत आत्मा के प्रति सम्मान प्रकट करते हुए विद्यालय स्तर पर आयोजित निबंध लेखन प्रतियोगिता को भी फिलहाल स्थगित कर दिया गया है। आयोजन संयोजक उमा तिवारी शीध्र नवीन कार्यक्रम घोषित करेंगी
आयोजित शोक सभा में दिवंगत आत्मा के प्रति दो मिनट का मौन भी रखा गया।
शोक सभा में जिला अध्यक्ष हेमा आर्या शिल्पी, संयोजिका श्रीमती मीनू जोशी, वीणा चतुर्वेदी, उमा तिवारी, विपिन जोशी “कोमल”, संजय कुमार अग्रवाल सहित अनेक लोग रहे।

ADVERTISEMENTS Ad