
( डाक्टर जे सी दुर्गापाल स्वामी विवेकानंद हैल्थ मिशन सोसायटी, रैड क्रास सोसायटी सहित अनेक समाज सेवी संस्थाओं के माध्यम से स्वास्थ्य सेवायें दे रहे हैं।)
अल्मोड़ा शहर के समाजसेवी डाक्टर जे सी दुर्गापाल द्वारा अल्मोड़ा रेडक्रॉस सोसायटी के बैनर तले राजकीय कन्या इंटर कॉलेज (जीजीआईसी) में स्वास्थ्य गोष्ठी कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम में डाक्टर दुर्गापाल ने बच्चों को सीपीआर अर्थात कार्डियो पल्मोनरी रिससिटेशन के बारे में जानकारी दी गई। विद्यालय की छात्राओं को बताया गया कि आप सबसे पहले सांस और नब्ज का परीक्षण कर यह अनुमान लगाए की व्यक्ति को सीपीआर देना है या नहीं सांस या नब्ज न मिलने की स्थिति थी मैं तुरंत सीपीआर करने की सलाह दी गई ।
सीपीआर देने की स्थिति में यह भी बताया गया कि तुरंत एंबुलेंस बुलाने के लिए 108 नंबर पर कॉल करें। छात्राओं को छाती पर कंप्रेशन देने का तरीका बताया गया तथा यह भी बताया गया कि मुंह से सांस कैसे दे।
सी पी आर के सन्दर्भ में रेडक्रास अध्यक्ष आशीष वर्मा द्वारा मौखिक एवं प्रयोगात्मक दोनों तरह से छात्राओं को बताया गया। डॉक्टर जे सी दुर्गापाल द्वारा बताया गया कि परीक्षाओं में किस तरह से तनाव को कम किया जा सकता है। उन्होंने माता-पिता से भी अपील करते हुए कहा कि वे बच्चों पर अधिक अंक लाने के लिए अनावश्यक रूप से दबाव न डालें। उन्होंने तनाव कम करने के लिए योग और ध्यान को भी अपनाने की सलाह दी। इस अवसर पर विद्यालय की प्रधानाचार्या सहित सभी शिक्षिकाये, छात्राएं और रेडक्रास पदाधिकारी उपस्थित थे।

















