( हजारों की संख्या में भक्तजनों ने मां नंदा सुनंदा के दर्शन कर नम आंखों से विदाई दी।)


माँ नंदा-सुनंदा की भव्य शोभायात्रा यात्रा के साथ नंदा देवी महोत्सव का समापन हो गया। हजारों की संख्या में भक्तजनों ने दर्शन कर मां नंदा सुनंदा को नम आंखों के साथ विदाई दी। माँ नंदा देवी मंदिर से माँ नंदा-सुनंदा की प्रतिमाओं का डोला विधिवत पूजा-अर्चना के बाद मंदिर प्रांगण से प्रस्थान किया।चंद वंशज युवराज नरेंद्र चंद्र राज सिंह जी द्वारा माँ नंदा-सुनंदा की प्रतिमाओं की विदाई पूजन की गयी ।पूजा के उपरांत अपराह्न 3:30 बजे डोला माँ नंदा देवी मंदिर की परिक्रमा करते हुए निर्धारित मार्ग से बाजार भ्रमण के लिए रवाना हुआ।शोभायात्रा निर्धारित डोला मार्ग से होते हुए बाजार का भ्रमण कर दुगालखोला नौले में माँ नंदा-सुनंदा की प्रतिमाओं का विधि-विधान के साथ विसर्जन किया गया।

ADVERTISEMENTS Ad