( विगत गुरूवार को ली अंतिम सांस, मंच में शोक की लहर देश भर से संवेदनाओं और शोक सभा का सिलसिला जारी)
भाजपा समर्थक मंच के राष्ट्रीय अध्यक्ष माननीय पुरुषोत्तम नारायण श्रीवास्तव जी हम सब के बीच नहीं रहे।दिनांक 17 दिसम्बर 2025 को रात्रि 11:50 बजे दिल्ली में उन्होंने अंतिम सांस ली18 दिसम्बर 2025 दोपहर 02 बजे तक केंद्रीय कार्यालय, सतीश नगर सिविल लाइंस, सिंह रीजेंसी होटल के पास जिला झांसी उतर प्रदेश उनके निजी आवास पर देश भर से मंच से जुड़ें कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों ने अंतिम दर्शन किये।मंच के राष्ट्रीय अध्यक्ष का निधनउनके परिवार और कार्यकर्ताओं के लिए बहुत बड़ी क्षति हैं, जिसको पूरा करना संभव नहीं हैं।
एडवोकेट पुरूषोत्तम नारायण श्रीवास्तव के निधन पर अभिमन्यु सिंह पटेल, राष्ट्रीय महासचिव, दीपक शर्मा राष्ट्रीय उपाध्यक्ष , नितेश शरण कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष सहित अनेक राष्ट्रीय स्तर के पदाधिकारियों ने जगह जगह शोक सभा कर दिवंगत आत्मा को श्रद्धांजलि अर्पित की। उत्तराखंड में कार्यवाहक प्रदेशाध्यक्ष एडवोकेट संजय कुमार अग्रवाल, प्रदेश महामंत्री लता पांडेय सहित अनेक कार्यकर्ता ने जगह जगह से श्रृद्धासुमन अर्पित कर शोक सभा की।तथा परमात्मा से प्रार्थना कीहमारे अध्यक्ष जी की दिवंगत अपने चरणों में स्थान दे और परिवार को सहन करने की शक्ति दे।
राष्ट्रीय कार्यकारिणी ने राष्ट्रीय स्तर से मंच में तीन दिन के शोक की घोषणा कर सभी कार्यक्रम स्थगित कर दिए गए हैं

















