( *श्री भुवनेश्वर महादेव मंदिर रामलीला समिति अलमोडा़ में हुआ भव्य आयोजन्।
**बिट्टू कर्नाटक के प्रयास व सफल आयोजन की जन मानस ने की सराहना।)

अल्मोड़ा-श्री भुवनेश्वर महादेव मंदिर एवं रामलीला समिति कर्नाटक खोला अल्मोडा में दिनांक 21 अक्टूबर की लीला में भगवान श्री राम की अयोध्या वापसी,भरत मिलाप का मंचन एवं दीपिकोत्सव के साथ राज्याभिषेक कार्यक्रम आयोजित किया गया।रामभक्तों /दर्शकों ने राम राज्याभिषेक के मनोरम दृश्य का आनन्द लिया।राज्याभिषेक कार्यक्रम के बाद छोलिया नृत्य,सांस्कृतिक दलों द्वारा रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए।इस सांस्कृतिक कार्यक्रम में उत्तराखंड की अनूठी छटा बिखेरते हुए उनके द्वारा दर्शकों को मंत्रमुग्ध किया गया।हिमांशु काण्डपाल हास्य कलाकार द्वारा रोचक कार्यक्रम प्रस्तुत किया गया।रामलीला का शुभारम्भ मुख्य अतिथि रघुनाथ सिंह चौहान पूर्व उपाध्यक्ष विधानसभा,डाॅ बसुधा पंत अध्यक्ष अर्बन कोआपरेटिव बैंक सहित अनेक लोगों ने आयोजन का आंनद लिया, तथा बिट्टू कर्नाटक की मेहनत, प्रयास व सफल आयोजन की भूरि भूरि प्रशंसा की।राज्यभिषेक,भरत मिलाप में राम-कोमल जोशी, लक्ष्मण-गायत्री तिवारी , सीता-वैष्णवी जोशी, भरत-गौरव काण्डपाल, शत्रुघ्न-मिष्टी मेहता, हनुमान-अनिल रावत,विश्वामित्र-बृजेश पाण्डे, वशिष्ठ -तनोज कर्नाटक सहित पात्रों ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई।कार्यक्रम का संचालन भावना मल्होत्रा द्वारा किया गया।






















