गरमपानी– खैरना-गरमपानी स्थित प्राचीन शिव मंदिर में शुक्रवार से 11 दिवसीय श्री शिव महापुराण कथा ज्ञान यज्ञ का श्रद्धा एवं भक्ति के साथ शुभारंभ हुआ। कथा के प्रथम दिवस पर राम मंदिर गरमपानी से खैरना शिवालय तक भव्य कलश यात्रा निकाली गई। यात्रा में भगवान शिव-पार्वती की आकर्षक झांकी, ढोल-दमाऊं की गूंज और शिवभक्तों के जयघोष से पूरा क्षेत्र भक्तिमय माहौल में सराबोर हो गया। कलश यात्रा का मुख्य आकर्षण पारंपरिक कुमाऊँनी वेशभूषा में सजी महिलाओं की सहभागिता रही। सिर पर कलश धारण किए महिलाओं ने पूरे खैरना-गरमपानी बाजार से होकर यात्रा निकाली। जगह-जगह श्रद्धालुओं ने पुष्पवर्षा कर यात्रा का स्वागत किया।

इस दौरान भजन-कीर्तन और जयघोष से बाजार का वातावरण पूरी तरह शिवमय हो गया। आयोजन समिति ने बताया कि 10 अगस्त तक प्रतिदिन श्री शिव महापुराण कथा, धार्मिक अनुष्ठान, भजन-कीर्तन एवं अन्य धार्मिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। समिति ने क्षेत्रवासियों से अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर धर्मलाभ प्राप्त करने की अपील की है।


इस दौरान मदन मोहन कैड़ा, नीरज बिष्ट, बालम पिनारी, नीरज जलाल, ग्राम प्रधान छड़ा ऊषा पिनारी, कन्नू गोस्वामी, चंदन गौणी, दिनेश बिष्ट, सीमा जलाल, बसंती गोणी, पूजा बिष्ट, अंजलि गोस्वामी, हेमा तिवारी, किरण तिवारी सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे।

ADVERTISEMENTS Ad