( राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण दिल्ली के सुरक्षित बचपन अभियान सप्ताह के चलते , जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के नेतृत्व में आयोजित कार्यक्रम में न्यायिक अधिकारियों ने स्कूल में बच्चों के अधिकारों का पाठ पढ़ाया)


जिला विधिक सेवा प्राधिकरण अल्मोड़ा के नेतृत्व में अल्मोड़ा के स्कूलों में बच्चों को बच्चों के कानूनी अधिकार का पाठ न्यायिक अधिकारियों द्वारा पढ़ाया गया। “मेरा बचपन – मेरा अधिकार” के नारे के साथ बच्चों को कानूनी जानकारी दी।

सिनियर सिविल जज आफिया मतीन, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण अल्मोड़ा की सचिव सिनियर सिविल जज अनामिका सिंह, सिविल जज जूनियर डिवीजन उदिशा सिंह ने बहुत सरल भाषा में स्कूली बच्चों को उनके कानूनी अधिकारों की जानकारी को समझाया।

जिसमें पास्को एक्ट, बाल विवाह निषेध, बाल श्रम, बाल तस्करी, शारीरिक शोषण, शिक्षा का अधिकार, समानता का अधिकार, व आत्मसुरक्षा पर विशेष जानकारी दी। इसके साथ निःशुल्क कानूनी सहायता के विषय में जानकारी दी।

जिला विधिक सेवा प्राधिकरण अल्मोड़ा द्वारा कानूनी ज्ञान माला व पम्पलेट का वितरण किया। उल्लेखनीय है यह अभियान राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण के सुरक्षित बचपन अभियान के तहत राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण नैनीताल के व अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण/ जिला जज अल्मोड़ा योगेश कुमार गुप्ता के निर्देश पर किये जा रहे हैं ‌।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad